फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आर टी ए कार्यालय में विजिलेंस की छापामरी

आर टी ए कार्यालय में विजिलेंस की छापामरी

Wed, 09 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
आर टी ए कार्यालय में विजिलेंस की छापामरी
आरटीए कार्यालय में विजिलेंस ने मारे छापे, सौ से अधिक आरसी कब्जे में
विज्ञापन

बडे़ स्तर पर वाहनों के टैक्स में धांधली की शिकायत पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिला आरटीए कार्यालय में बुधवार को सुबह विजिलेंस टीम ने छापामरी की। कार्यालय में छापामरी करने के बाद विजिलेंस टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी मनजीत सिंह ने अपने साथियों समेत सचिवालय के सामने बनी पुरानी तहसील में स्थित एजेंटों के ठिकाने पर दबिश दे दी। करीब दो घंटे चेकिंग करने के बाद विजिलेंस की टीम ने एजेंटों के ठिकाने पर से 100 से अधिक आरसी को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंधी बातचीत करते हुए विजिलेंस टीम के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि विजिलेंस के मुख्य कार्यालय में किसी व्यक्ति ने आरटीए कार्यालय बठिंडा में बडे़ स्तर पर वाहनों के टैक्स में धांधली होने की शिकायत की थी।जिस के बाद मुख्य कार्यालय ने विजिलेंस कार्यालय बठिंडा को अगली कार्रवाई करने के आदेश दिए। आदेश मिलने के बाद उन्होंने छापेमारी की है। डीएसपी ने बताया कि आरटीए कार्यालय के सभी कंप्यूटरों को टीम की तरफ से चेक किया गया और कुछ संदेहजनक रिकार्ड को भी कब्जे में लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरटीए उदयदीप सिंह कार्यालय में नहीं थे लेकिन एडीटीओ भूपिंदर सिंह कार्यालय में मौजूद थे।जिन्होंने विजिलेंस टीम का पूरा सहयोग किया। डीएसपी ने बताया कि सचिवालय के सामने बनी पुरानी तहसील में दो एजेंटों के एक ठिकाने पर भी टीम ने छापामरी की है। वहां से विजिलेंस टीम ने गैर कानूनी ढंग के साथ रखी 100 से अधिक वाहनों की आरसी को कब्जे लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एडीटीओ भूूपिंदर सिंह का कहना था कि विजिलेंस ने रूटीन की चेकिंग की है।

आरटीए कार्यालय ट्रांसपोर्ट मंत्री के आदेशों की कर रहा उल्लंघना बठिंडा आरटीए कार्यालय में तैनात महिला क्लर्क मलकीत कौर की पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री अरुणा चौधरी ने जुलाई 2018 में आरटीए कार्यालय से लाइसेंस ट्रैक पर तबादला कर आर्डर जारी किया था। लेकिन छह माह बाद भी ट्रांसपोर्ट मंत्री के आदेशों पर न तो आरटीए ने और न ही महिला क्लर्क मलकीत कौर ने गंभीरता दिखाई। बल्कि अपने असर रसूख का उपयोग कर महिला क्लर्क पहले की तरह ही आरटीए कार्यालय में काम कर रही है। इस संबंधी जब महिला क्लर्क मलकीत कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी बदली हो चुकी है, लेकिन वो आर टी ए के आदेशों पर कार्यालय में ड्यूटी दे रहे है। दूसरी तरफ जब इस संबंध में जिले के आरटीए उदयदीप सिंह से बात करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed