फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मिस्त्री को करंट लगने का मामला : मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

मिस्त्री को करंट लगने का मामला : मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मिस्त्री को करंट लगने का मामला : मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
राजमिस्त्री की मौत, घर के मालिक पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मेहरबान रोड स्थित मॉडल कालोनी में प्लास्टर करते हुए राजमिस्त्री जतिंदर सिंह की मौत के मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने घर के मालिक अशोक कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पुलिस ने जतिंदर के साले अमरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस आरोपी अशोक कुमार का पता लगाने में जुटी हुई है। उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। परिजनों ने जतिंदर का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

जांच अधिकारी कांस्टेबल हरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कराने के बाद अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप था कि अशोक कुमार को मालूम था कि ऊपर से हाइटेंशन तार गुजर रहा है लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और राजमिस्त्री जतिंदर सिंह को प्लास्टर करने के लिए ऊपर चढ़ा दिया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed