{"_id":"5ae5e31a4f1c1b350b8b7253","slug":"101525015322-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवल एजेंटों से मिल खोल रखा था फर्जी डायग्नोस्टिक लैबोरट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैवल एजेंटों से मिल खोल रखा था फर्जी डायग्नोस्टिक लैबोरट्री
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी का खुलासा, दो आरोपी काबू
बिना डिग्री-डिपलोमा के ही जाली रिपोर्ट तैयार कर देते थे, लैबोरेटरी मालिक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बिना डिग्री और डिप्लोमा के ही फर्जी डायग्लोस्टिक लैबोरेटरी खोल कर जाली रिपोर्ट तैयार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं लैबोरेटरीमालिक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष और जगदीश के रुप में हुई है, जबकि उनका मालिक स्वर्ण सिंह है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में कई धाराओं के तहत दर्ज किया गयाहै। आरोपियों के ऑफिस से एक कंप्यूटर सिस्टम, कुछ रजिस्टर और दस्तावेज बरामद किए गए है। पकड़े गए आरोपी पुलिस रिमांड पर है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को पता चला कि जवाहर नगर स्थित ननकाना कांप्लेक्स में चौधरी डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी है। यह लैबोरेटरी फर्जी तौर पर चलाई जा रही है।चौधरी लेबोरेटरी का मालिक स्वर्ण सिंह है। वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी सुभाष और जगदीश से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि उनकी फर्जी ट्रेवल एजेंटों के साथ सांठगांठ थी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों से ट्रेवल एजेंट मोटी रकम वसूल कर उन्हें मेडिकल करवाने के लिए भेजते थे। वह पैसे लेकर उनका फर्जी मेडिकल करते थे और जाली रिपोर्ट तैयार कर देते थे।
एएसआई कुलवंत चंद ने बताया कि 28 फरवरी को भी चौधरी डायग्नोस्टिक पर मामला दर्ज हुआ था। तब आरोपी संजीव कुमार को नामजद किया गया था। शिकायत जस्सियां रोड के रहने वाले निर्मल सिंह की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि उक्त आरोपी संजीव कुमार ने विदेश भेजने के नाम से पैसे लिए थे, और मेडिकल करवाने के लिए भी पैसे लिए थे। एएसआई ने आरोपी संजीव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शहर में ऐसी ही कई और फर्जी लेबोरेट्री खुली हैं, जोकि ट्रेवल एजेंटों ने खोल रखी हैं। ट्रेवल एजेंट लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर पहले उनसे मोटी रकम लेते है, फिर मेडिकल के नाम से लूटते है। समराला चौक, बस स्टैड और शहर के अन्य कई हिस्सों में फर्जी लेबोरेटरी सरेआम चल रही है, जिनके संचालकों के पास कोई डिग्री नहीं है।