फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेजधार हथियार से दंपति और उनके बेटे की निर्मम हत्या

तेजधार हथियार से दंपति और उनके बेटे की निर्मम हत्या

Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियार से दंपति और उनके बेटे की निर्मम हत्या
तेजधार हथियार से बेटे समेत दंपति की हत्या
विज्ञापन

समराला के गांव चहिला में तिहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल
कुछ दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
समराला के गांव चहिला स्थित मुक्तिधाम मंदिर के पास वीरवार की देर रात अज्ञात हत्यारों ने किराए के मकान में रहने वाले दंपति और उनके बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या किसने और कब की किसी को कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद मृतक सुखदेव सिंह (50), उनकी पत्नी गुरमीत कौर (48) व उनके बेटे हरजोत सिंह (25) के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए है। सुखदेव और उसका परिवार मूल रुप से फतेहगढ़ के गांव मीरपुर के थे। पुलिस ने सुखदेव के बड़े बेटे जतिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से गांव मीरपुर के रहने वाले सुखदेव और उनकी पत्नी बेटे के साथ गांव चहिला के एक घर में किराए पर रहने के लिए कुछ दिन पहले ही आए थे। करीब 12 किले जमीन बेचने के बाद उसने कुछ दिन पहले अपने गांव का मकान भी छोड़ दिया था और चहिला में आकर किराए के मकान में रहने लगा था। इलाके के लोगों का कहना है कि सुखदेव और उसका परिवार कुछ दिन पहले ही आया था। वह तीनों किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। अपने काम से काम रखते थे। वह सुबह काम पर निकल जाते और शाम को वापस आते थे। तीनों गांव में किसी के पास ज्यादा समय नहीं बिताते थे।
विज्ञापन

इससे गांव के लोगों को उनके बारे में ज्यादातर कुछ पता नहीं है। वीरवार की देर रात अज्ञात हत्यारों ने तीनों की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह काफी समय तक तीनों में से कोई बाहर नहीं निकला। जब मकान मालिक लाभ सिंह ने घर के बाहर से देखा तो अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी खन्ना, डीएसपी समराला, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाएड सहित अन्य जांच टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने सुखदेव के बड़े बेटे जतिंदर सिंह से पूछताछ की है। एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed