फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मृतकों की पेंशन ही लेता रहा गांव का पूर्व सरपंच

मृतकों की पेंशन ही लेता रहा गांव का पूर्व सरपंच

Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मृतकों की पेंशन ही लेता रहा गांव का पूर्व सरपंच
अकाली नेता और पूर्व सरपंच मृतकों की पेंशन लेता पेंशन
विज्ञापन

पीड़ितों की शिकायत पर गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
जगरांव के गांव लक्खा में मृतकों एवं गांव से बाहर रह रहे लोगों की पेंशन गांव के ही पूर्व सरपंच द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। थाना हठूर की पुलिस ने अकाली भाजपा सरकार के दौरान पेंशन हड़पने वाले पूर्व सरपंच एवं मौजूदा ब्लॉक समिति के सदस्य परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अकाली भाजपा सरकार के दौरान गांव लक्खा के सरपंच रहे परमजीत सिंह पम्मा के खिलाफ गांव के ही जरनैल सिंह समेत करीब 12 लोगों ने लिखित में शिकायत की थी कि उनके समेत कई लोगों की विधवा, बुढ़ापा पेंशन हड़प ली है। इतना ही नहीं, तत्कालीन सरपंच ने मृतक लोगों की भी पेंशन लगवा कर ले ली। लोगों की शिकायत पर एसएसपी सुरजीत सिंह ने इसकी जांच के लिए इंस्पेक्टर राजेश कुमार को निर्देश दिए। लोगों ने इसके सबूत भी पेश किए। मामले की जांच के बाद हठूर पुलिस ने पूर्व सरपंच परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है। काबिलेजिक्र है कि ब्लाक समिति सदस्य परमजीत सिंह पहले कांग्रेस में था और फिर शिअद में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed