फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने को लेकर युवक को अगवा कर पीटा

फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने को लेकर युवक को अगवा कर पीटा

Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने को लेकर युवक को अगवा कर पीटा
युवक को अगवा कर पीटने के बाद फेंका
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती की फोटो पोस्ट करने पर रिश्तेदारों ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव चुघे कलां निवासी युवक को फेसबुक पर अपनी दोस्त युवती की फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। युवती के रिश्तेदारों ने युवक को घर से अगवा कर पीटा और बेहोशी की हालत में रास्ते में फेंक दिया। घायल गुरसेवक दास को परिजनों ने सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया। हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना नंदगढ पुलिस ने युवक के पिता हरजिंदर पाल की शिकायत पर करीब 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे की दोस्ती लुधियाना के समीप रहने वाली एक युवती के साथ है। युवती की फोटो उसके बेटे ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। इस सोमवार को युवती के परिजनों तीन गाड़ियों पर हथियारों से लैस होकर आए और घर से उसके बेटे को अगवा कर ले गए। आरोपियों ने उसके बेटे को पीटकर बेहोशी की हालत में रास्ते में फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना नंदगढ प्रभारी प्रितपाल सिंह ने बताया कि अभी युवक बेहोशी की हालत में है। इसके चलते उसके बयान नहीं लिए जा सके। युवक के पिता अनुसार फेसबुक पर युवती की फोटो पोस्ट करने से गुस्साए उसके परिजनों ने ही युवक को अगवा कर पीटने का शक जताया है। युवक के पिता की शिकायत पर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed