{"_id":"5a1aeaa64f1c1b6f548bf901","slug":"101511713446-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गैंग ने उड़ाए 25 तोले सोने के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो गैंग ने उड़ाए 25 तोले सोने के गहने
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो गैंग ने उड़ाए 25 तोले सोने के गहने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर से आई एक महिला को ऑटो गैंग ने निशाना बनाकर उससे 25 तोले सोने के गहने चुरा लिए। जालंधर बाईपास चौक से ऑटो डिवीजन नंबर-3 चौक तक महिला ने ऑटो किया था। सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जालंधर की रहने वाली मनजीत कौर ने बताया कि वह रिश्तेदार के पास लुधियाना आई थी। उसने डिवीजन नंबर-3 के इलाके में जाने के लिए ऑटो किया था। उसका कहना है कि उसके पास एक बैग था जिसमें एक डिब्बा था। उसमें सोने के गहने थे। किसी ने ऑटो के अंदर बैग से डिब्बा निकाल लिया। डिब्बे में 25 तोले के गहने थे। जिनकी कीमत सात रुपये थे। जांच अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।