{"_id":"596502964f1c1b4f768b4617","slug":"101499792022-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में बच्चे की ईंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी झगड़े में बच्चे की ईंट लगने से मौत
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में बच्चे की ईंट लगने से मौत
बस्सी पठाना/ फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव दमहेड़ीमें गत रविवार की शाम आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों के बीच हुए झगड़े में एक बच्चे के सिर पर ईट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गुरसेवक सिंह (11) पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी दहमेड़ी के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में पुलिस ने हमलावर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बस्सी पठाना के एसएचओ गुरवंत सिंह ने बताया कि करमजीत सिंह निवासी दमहेड़ी ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि अमनदीप सिंह अमन पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव दमहेड़ी काफी लंबे समय से उनसे रंजिशन झगड़ा कर रहा था। कुछ दिन पहले भी अमन ने उसके चचेरे भाई संदीप के साथ गाली गलौच किया था, जिसकी शिकायत उसके घरवालों को दी गई थी। जिससे नाराज अमन ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 जुलाई को देर शाम वह अपने 11 वर्षीय बेटे गुरसेवक के साथ घर आ रहा था। रास्तो में अमन उनके साथ झगड़ने लगा। इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और अमन ने ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। एक ईंट गुरसेवक के माथे पर जा लगी और वह जमीन पर िगर गया। गुरसेवक को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहांउ सकी मौत हो गई। पुुलिस ने करमजीत सिंहकी शिकायत पर अमनदीप सिंह अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया गया। आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।