फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
नशा बेचने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

एक लाख रुपय, नशीला पदार्थ और 13 मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो सगे भाइयों को सलेम टाबरी पुलिस और एसटीएफ के मुलाजिमों ने ज्वाइंट आपरेशन के दौरान इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुुलिस ने 14 ग्राम हेरोइन, बीस ग्राम अफीम, 1.8 लाख रुपये व 13 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरुबंदा के रहने वाले अजय सिद्धू और विजय सिद्धू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया सलेम टाबरी पुलिस ने एसटीएफ के मुलाजिमों के साथ मिल कर पीरुबंदा मोहल्ला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों भाई वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी अजय के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन के साथ बीस हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी विजय के कब्जे से 20 ग्राम अफीम और 23 हजार रुपये मिले। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के घर से 65 हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाहरी इलाकों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास नशीला पदार्थ खरीदने आने वालों लोगों के पास पैसे नहीं होने पर वह उनका मोबाइल फोन अपने पास गिरवी के तौर पर रख लेते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि आरोपी कहां से नशीला पदार्थ लाकर किन लोगों को सप्लाई करते है।
विज्ञापन


एक क्विंटल चूरा पोस्त समेत काबू, साथी फरार
लुधियाना। चूरापोस्त लाकर सप्लाई करने वाले एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को साहनेवाल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक क्विंटल चूरा पोस्त बरामद रि.ा है। पुलिस ने इस मामले में मुल्लापुर दाखा के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी शर्मा से पूछताछ कर उसके फरार साथी गांव भैरोमन्ना निवासी राजीव कुमार उर्फ नीला की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed