फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime news, murder

Ludhiana News: क्योरिटी गार्ड की हत्या में निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news, murder
- 28 सितंबर को माउंट लिट्राजी स्कूल विजयपुर में तैनात जसबीर पाल की हुई थी हत्या
विज्ञापन


- मुख्य आरोपी हरियाणा का निवासी, एक यूपी, एक रामबन और एक पुंछ का रहने वाला
- वारदात में इस्तेमाल हथियार और दो वाहन भी पुलिस ने किए जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। विजयपुर पुलिस ने बीते माह हुई सुरक्षागार्ड की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सांबा की एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी तैनात है और हरियाणा के रोहतक का निवासी है। अन्य आरोपियों में एक यूपी, एक रामबन और एक पुंछ का रहने वाला है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त हथियार और दो वाहन भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते माह 28 सिंतबर को विजयपुर थाने में बीडी सिक्योरिटी लिमिटेड ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात लोगों ने सुरक्षागार्ड जसबीर पाल की हत्या कर दी है। जसबीर माउंट लिट्राजी स्कूल विजयपुर में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर था। पुलिस ने धारा 103/140(2)/127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ विजयपुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से मुख्य आरोपी सुशील कुमार हुड्डा निवासी खिडवली, रोहतक (हरियाणा) को गिरफ्तार किया, जो राया (सांबा) में शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का सुरक्षा अधिकारी है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध में अन्य साथियों की संलिप्तता का खुलासा किया। इनमें गगन शर्मा निवासी शिवली तहसील, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त हथियार और दो वाहन महिंद्रा बोलेरो कैंपर जेके21के-1954 और जेके21के-4472 को जब्त कर लिया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपियों रविंद्र कुमार निवासी चक्का कुंडी गुहारी, तहसील राजगढ़, जिला रामबन और मोहम्मद इकबाल निवासी चैंबर कनारी, तहसील मंडी, जिला पुंछ को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

-------
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। मुख्य आरोपी सुशील कुमार हुड्डा को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों ने सुरक्षागार्ड की हत्या किस मकसद से की, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार शर्मा, एसएसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed