{"_id":"91cf723170f7b3a6b04ef42e90e9b868","slug":"crime-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर देखने के बहाने उड़ाया लाखों का सोना और नगदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर देखने के बहाने उड़ाया लाखों का सोना और नगदी
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Tue, 18 Feb 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर देखने के बहाने डॉक्टर के घर में घुसे युवकों ने दिनदिहाड़े लाखों का सोना और 85 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। यह वारदात सलेम टाबरी इलाके में हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे नेताजी नगर निवासी डॉ. रुपिंदर कुमार अपने क्लीनिक पर गए थे। उनकी पत्नी प्रकाश भी कॉलेज में नौकरी के लिए गई थी। घर में सिर्फ रुपिंदर की माता सीतावंती थी।
सीतावंती ने कहा कि सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटर पर एक युवक आया और कहा कि उसे डॉक्टर ने भेजा है और जिस तरह की पीओपी उनके घर में हुई है, वैसी ही उसने अपने घर में करवानी है। इसके अलावा डॉक्टर के पैसे भी देने हैं। युवक ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और घर में पीओपी देखने के लिए चला गया। कुछ देर बाद वह एक बैग लेकर बाहर आया।
महिला ने उसे बैग के बारे में पूछा तो उसने कहा कि डॉक्टर ने क्लीनिक पर मंगवाया है। जब सीता वंती ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और करीब 12 तोले सोना और 85 हजार की नगदी गायब थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।