फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   corona positive died in ludhiana

लुधियाना में हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु की कोरोना से मौत

Sat, 09 May 2020 07:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
corona positive died in ludhiana
लुधियाना जगरावां में कोरोना से जंग हारे गुरजंट का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने जाते ह - फोटो : LUDHIANA
श्री हजूर साहिब से लौटे गांव माणूके निवासी गुरजंट सिंह (56) की शनिवार सुबह सिविल अस्पताल लुधियाना में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। सिविल अस्पताल से शव लेने के लिए गांव के सरपंच सहित अन्य लोग पहुंचे। शनिवार बाद दोपहर बिना किसी भेदभाव के उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही शव श्मशान घाट पहुंचा, गांव के सरपंच ने पीपीई किट डाले ही शव को चिता तक पहुंचाया। अंतिम अरदास भी सरपंच की तरफ से की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में गुरजंट सिंह भी शामिल थे। सभी की मेडिकल जांच की गई थी। 30 अप्रैल को गुरजंट सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह लगभग सात बजे दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस खबर से गांव में मातम छा गया। शव को लेने के लिए गांव के सरपंच गुरमुख सिंह व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। तीन बजे शव मिलने के बाद गांव के शमशान घाट में नियमों के अनुसार गुरजंट का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर विधायक सर्वजीत कौर माणूके, तहसीलदार मनमोहन सिंह कौशिक, डॉ. अश्वनी कुमार, एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह गरेवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिता ने कहा था, तीन चार दिन में लौट आऊंगा
मृतक गुरजंट सिंह मजदूरी करता था, उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटी अमरजीत कौर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने पिता से मिलने के लिए सिविल अस्पताल गई थी। उन्होंने दूर से ही सिर्फ इतना कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है, तीन चार दिन में वह घर लौट आएंगे। शनिवार को उनका परिवार घर पर था। पड़ोसियों ने यह सूचना दी कि उसके पिता का देहांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को लुधियाना तीन नए संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार इनमें से दो आरपीएफ जवान हैं और दिल्ली के सराय रोहिल्ला से खाली ट्रेन में आए थे। वहीं तीसरी संक्रमित 17 साल की किशोरी टीबी से पीड़ित है।

गुरजंट सिंह

गुरजंट सिंह- फोटो : LUDHIANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed