फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Constable forged ACP's signature on arms license, case registered

हथियार के लाइसेंस पर कांस्टेबल ने एसीपी के किए जाली दस्तखत, मामला दर्ज

Fri, 22 Apr 2022 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Constable forged ACP's signature on arms license, case registered
लुधियाना। लाइसेंसिंग विभाग में तैनात एक कांस्टेबल ने हथियार का लाइसेंस कैंसल करने वाली फाइल पर अपने ही एसीपी के जाली दस्तखत करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उक्त फाइल को उसी एसीपी के पास चेकिंग के लिए भेज दिया जिनके दस्तखत किए थे। एसीपी लाइसेंसिंग ने फाइल चेक की तो पता चला कि दस्तखत जाली है। जिसके बाद इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों के पास की गई। थाना डिवीजन पांच की पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए। डिवीजन पांच की पुलिस ने एसीपी लाइसेंसिंग सर्वजीत सिंह की शिकायत पर कांस्टेबल दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक एसीपी सर्वजीत सिंह बतौर एसीपी असला लाइसेंसिंग तैनात है। उनके पास पहुंची फाइलों में से एक फाइल जो गुरदव नगर निवासी कुलदीप फूल्का के नाम से थी। जो उन्होंने डलीशन और असला लाइसेंस कैंसल के लिए दी गई थी, जो एसीपी के सामने पेश की गई। जांच के दौरान पता चला कि फाइल के नोटिंग पर एसीपी लाइसेंस और सिक्योरिटी के दस्तखत कर अप्रूवल दी गई थी पर वो दस्तखत एसीपी सर्वजीत के नहीं थे।
विज्ञापन

इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि यह साइन किसी और ने नहीं बल्कि उसी दफ्तर में तैनात कांस्टेबल दविंदर सिंह ने किए थे। उसी ने एसीपी के जाली दस्तखत कर फाइल की अप्रूवल दी है। एसीपी लाइसेंसिंग सर्वजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए दर्खास्त कर्ता को फायदा पहुंचाने के लिए किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसके बारे में तुरंत बता दिया गया था। जिसके बाद उसको सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए है। इस मामले में थाना डिवीजन पांच के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed