फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Congress Worker putting up flags during Amarinder Singh Raja Warring roadshow got electrocuted

Ludhiana: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के रोड शो में झंडा लगा रहा वर्कर करंट लगने से झुलसा, हालत गंभीर

Thu, 30 May 2024 06:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 May 2024 06:02 PM IST
सार

गुरुवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रोड शो के दौरान सुभाष नगर इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व पार्षद मोनू खिंडा का साथी कार्यकर्ता इलाके में दुकान के ऊपर कांग्रेस का झंडा लगा रहा था। इसी दौरान तारों में करंट आ गया और कार्यकर्ता करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया।

विज्ञापन
Congress Worker putting up flags during Amarinder Singh Raja Warring roadshow got electrocuted
कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना में चुनाव के अंतिम दौर में गुरुवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के रोड शो में उस समय भगदड़ मच गई जब एक वर्कर को झंडा लगाते हुए जोरदार करंट लगा और वह झुलस कर नीचे गिर गया। इस दौरान इलाके के लोगों के घरों का सामान भी जल गया। झुलसे वर्कर को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रोड शो के दौरान सुभाष नगर इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व पार्षद मोनू खिंडा का साथी कार्यकर्ता इलाके में दुकान के ऊपर कांग्रेस का झंडा लगा रहा था। इसी दौरान तारों में करंट आ गया और कार्यकर्ता करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। कार्यकर्ता के नीचे गिरते ही राजा वड़िंग गाड़ी से नीचे उतरे और उन्होंने साथियों के साथ मिल कर उसे गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया। तारों के संपर्क में आने से इलाके में धमाका हो गया। धमाके के तुरंत बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। अस्पताल में उपचाराधीन युवक की पहचान योगेश के रुप में बताई जा रही है। योगेश की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed