फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Condolence meeting organized on the death of Olympian Col Jaswant Singh

ओलंपियन कर्नल जसवंत सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

Sun, 16 Jan 2022 09:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Condolence meeting organized on the death of Olympian Col Jaswant Singh
हलवारा (लुधियाना)। हॉकी ओलिंपियन कर्नल जसवंत सिंह गिल के निधन पर शोक सभाओं का सिलसिला जारी रहा। उनके पैतृक गांव गुरुसर सुधार स्थित श्री गुरु हरगोविंद सिंह स्पोर्ट्स क्लब एवं पंचायत द्वारा आज दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान चरणजीत सिंह गिल एवं सरपंच हरमिंदर सिंह पप्प गिल ने बताया कि स्टेडियम के नव निर्मित जिम का नाम हॉकी ओलिंपियन कर्नल जसवंत सिंह गिल हाल रखा जाएगा और 8,9,10 एवं 11 फरवरी को करवाया जा रहा वार्षिक खेल टूर्नामेंट भी कर्नल जसवंत सिंह गिल को समर्पित होगा। इसके लिए बाकायदा मता डाल कर सब की सहमति ले ली गयी है। सोशल मीडिया पर कर्नल जसवंत सिंह गिल को देश विदेश से श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की होड़ लगी हुई है। इलाका वासी इसे ना पूरा होने वाला घाटा बता रहे हैं। 1960 रोम ओलिंपिक मे भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्नल जसवंत सिंह गिल का मुंबई के अस्पताल मे निधन हो गया था। शनिवार को वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन

कर्नल जसवंत सिंह गिल कोरोना काल मे अपने पैतृक गांव गुरुसर सुधार से मुंबई अपनी बेटी के पास चले गए थे। वर्ष 1983 मे भारतीय फौज से रिटायर होने के बाद वो अपनी पत्नी जसवंत कौर गिल के साथ पैतृक गांव सुधार मे ही रह रहे थे। लेकिन उनकी अंतिम सांस मुंबई मे निकली और वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देश दुनिया मे अपने गांव का नाम रोशन करने वाले कर्नल जसवंत सिंह गिल के अंतिम दर्शन न कर पाने से हर कोइ निराश है और हर आंख नम है। सरपंच हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि कर्नल जसवंत सिंह गिल के भाई पम्मी गिल भी इन दिनों कनाडा मे हैं। अच्छा होता अगर कर्नल जसवंत सिंह गिल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मे किया जाता। सभी लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed