{"_id":"66f2e845762a137812059794","slug":"committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-licensed-pistol-ludhiana-news-c-84-1-spkl1047-100166-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी की
Tue, 24 Sep 2024 09:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। भवानीगढ़ के नजदीकी गांव भराज में एक व्यक्ति ने अपने घर में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस चौकी कालाझाड़ के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। उन्होंने बताया कि गांव भराज निवासी 40 वर्षीय नैब सिंह अपने माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ घर में मौजूद था। परिवार के मुताबिक सुबह उठकर नैब सिंह दांत साफ करने के बाद अपने कमरे में चला गया, जहां उसने 32 बोर के लाइसेंसी पिस्तौल से अपने माथे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। नैब सिंह खेतीबाड़ी के साथ-साथ गांव चन्नों में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
फोटोः 24एसजीआरपी01 नैब सिंह (फाइल फोटो)।