फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cm badal, rally, ludhiana, congress

चुनावी हवा नूं वेख पंजाब कांग्रेस च पै गईयां भाजड़ां : बादल

Thu, 20 Mar 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,लुधियाना
ब्यूरो/ अमर उजाला,लुधियाना Updated Thu, 20 Mar 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
cm badal, rally, ludhiana, congress
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लोकसभा चुनाव दी हवा भांप के पंजाब कांग्रेस च भाजड़ां पै गईयां ने। सूबे के कांग्रेेसी दिग्गज चुनाव नहीं लड़ना चाहते, लेकिन कांग्रेस उनको घेर-घेर कर चुनाव मैदान में उतार रही हैं। इन तीखे तेवरों के साथ मुख्यमंत्री ने वीरवार को लुधियाना की दाना मंडी में अकाली भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली मेें कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में अकाली दल को कमजोर करना चाहती है, लेकिन वे अपनी चालों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। बादल ने आरोप मढ़ा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के साथ राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक तौर पर बेइंसाफी की है। इससे आम पंजाबी कांग्रेस से निराश है। बादल ने लोगों से आह्वान किया कि वे केंद्र में एनडीए की सरकार लाने के लिए मतदान करें, इससे पंजाब का भी भला होगा।
विज्ञापन




बादल ने कहा कि देश में मोदी के पक्ष में हवा चल रही है और कांग्रेस इससे भयभीत है। पंजाब विच भी कांग्रेस दा माड़ा हाल है। प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा गुरदासपुर से चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनको वहीं पर फंसा दिया। लुधियाना के सांसद मनीष तिवारी ने बीमारी का बहाना बनाया, पर एक न चली, उनको भी पार्टी लुधियाना में ही भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब सुना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अमृतसर से चुनाव लड़ाना चाहते हैं, लेकिन अमरिंदर भी अमृतसर से भाग रहा है। हालत यह है कि कोई भी कांग्रेसी अमृतसर से चुनाव नहीं लड़ना चाहता। उधर बठिंडा में कांग्रेस ने सीधे किसी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा, मनप्रीत बादल दे गल च फाहा पा दिता। इससे साफ है कि कांग्रेस ने भी मन बना लिया है कि खराब वक्त में किसी भी नेता को भागने नहीं देंगे।



सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ बड़ी बेइंसाफी की है। पंजाब की राजधानी छीन ली, चंडीगढ़ को अपने कब्जे में कर लिया। पंजाब का पानी भी सारे कायदे कानून तोड़कर छीन लिया। पंजाब की इंडस्ट्री को खत्म करने के लिए पड़ोसी राज्यों को पैकेज दे दिए। पंजाब को एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं दिया। 1984 में दंगे करवाए, धार्मिक स्थल अपवित्र किए। कृषि संबंधी फैसले लेने के अधिकार भी खुद ले लिए। इसके बावजूद पंजाब तरक्की कर रहा है, केंद्र में मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद पंजाब के विकास को और गति मिलेगी। बादल ने अकाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना कर लोगों से एनडीए के हाथ मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाली नेता भी मौजूद रहे।


आम आदमी पार्टी को भी नहीं बख्शा
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारें धरना मारने से नहीं, बल्कि प्रोग्राम और पॉलिसी से चलती हैं। तभी अरविंद केजरीवाल 48 दिन बाद ही सरकार छोड़कर भाग गए। आम आदमी पार्टी में दिल्ली चुनावों से पहले उबाल आया था, लेकिन अब वह ठंडा पड़ चुका है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला बोलते हुए बादल ने कहा कि राहुल के पास कोई तजुर्बा नहीं है। वह संसद में कामयाब नहीं हो सके, सरकार कैसे चलाएंगे।




संसद में उनकी हाजिरी काफी कम रही और उन्होंने केवल दो सवाल किए। इससे साफ है कि राहुल की संसद में दिलचस्पी नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने राहुल को पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया। यदि पीएम उम्मीदवार के तौर पर वे हारते तो उनका राजनीतिक कैरियर ही खत्म हो जाता। कांग्रेस में हालत यह है कि न कोई मनमोहन को पूछ रहा है और न ही सोनिया को, केवल राहुल का ही सिक्का चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed