फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Clerk embezzled Rs 8.34 lakh in students' fees, case registered

Ludhiana News: क्लर्क ने छात्रों की फीसों में किया 8.34 लाख रुपये का गबन, मामला दर्ज

Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Clerk embezzled Rs 8.34 lakh in students' fees, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। जिले की रामा मंडी के गांव बाघा में स्थित अकाल अकादमी के क्लर्क ने छात्रों की फीसों में हेरफेर करके 8.34 लाख रुपये का गबन किया है। मामला का पता चलने पर अकादमी की प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद दो माह बाद आरोपी क्लर्क पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है।


थाना रामा पुलिस को शिकायत देकर रविंदर काैर प्रिंसिपल अकाल अकादमी गांव बाघा ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो अकादमी में बतौर क्लर्क का काम करता है। उसकी ड्यूटी अकादमी में पढ़ाने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा करने की है। आरोपी क्लर्क ने अपने कार्यकाल साल 2022 के दौरान अकादमी में जमा हुई विद्यार्थियों की फीसों में करीब 8 लाख 34 हजार रुपये का गबन किया और अचानक नौकरी छोड़ दी। इसके बाद जब अकादमी द्वारा सालाना आडिट करवाया गया, तो पता चला कि आरोपी ने उक्त फीसों की राशि में हेरफेर कर गबन किया है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपी संदीप सिंह पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed