फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Clerk arrest in bribe case in Bathinda

निगम क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2020 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Clerk arrest in bribe case in Bathinda
निगम में तैनात क्लर्क को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीरवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अशोक कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि उसने अपनी रिश्तेदार मनमोहन कौर से एक मकान खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री उसने अपनी पत्नी जसवीर कौर के नाम पर करवा ली थी। शिकायकर्ता ने बताया कि निगम से सीवरेज, पानी एवं हाउस टैक्स की एनओसी लेने संबंधी उसने आवेदन किया तो उसकी फाइल उक्त क्लर्क अशोक कुमार के पास पहुंच गई। उनकी ओर से खरीदे गए मकान के सीवरेज कनेक्शन संबंधी वर्ष 2013-14 की रिपोर्ट बनाने की एवज में दस हजार की रिश्वत की मांग की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी ओर से खरीदे गए मकान का कोई बकाया नहीं है। उसके बावजूद उक्त क्लर्क दस हजार की रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि इस बाबत विजिलेंस ब्यूरो को उन्होंने शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि निगम के दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि विजिलेंस की टीम ने शिकायत मिलने के बाद ट्रैप लगाकर उक्त क्लर्क को आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अगर किसी और व्यक्ति का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed