{"_id":"613c8cd1a7eda54ce07ebaa2","slug":"clash-between-congress-and-bjp-workers-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में भिड़ंत: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले टमाटर-पत्थर, तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में भिड़ंत: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले टमाटर-पत्थर, तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल
Sat, 11 Sep 2021 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:33 PM IST
सार
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से 3.79 एकड़ जमीन को महज 92.76 करोड़ रुपये में नीलाम करने के बाद भाजपा ने मुद्दे को उठा लिया था। इसी मुद्दे पर गुरुवार को भाजपा नेताओं ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर को ताला जड़ दिया था। इस बात को लेकर सत्ताधारियों में काफी आक्रोश पाया जा रहा था कि आखिरकार भाजपाई तालाबंदी कैसे कर गए।
विज्ञापन
लुधियाना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के जमीन नीलामी का मामला बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां भाजपाइयों ने इस मुद्दे को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर पर ताला जड़ा था। वहीं शनिवार को जिला यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा दफ्तर के घेराव का ऐलान किया था। दोपहर 12 बजे तय समय पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेसी घंटा घर चौक पहुंच गए, वहीं दूसरी तरफ से भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल की अगुवाई में डट गए। दोनों तरफ एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद यूथ कांग्रेसी लगातार भाजपा दफ्तर की तरफ बढ़ते दिखे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और फिर पथराव हो गया। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। लगभग दो घंटे बाद यूथ कांग्रेसियों को समझा कर वहां से हटाया गया। इस पत्थरबाजी में भाजपा के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यूथ कांग्रेसी बौखलाहट में आकर उनके दफ्तर को निशाना बनाने आए थे। कुछ युवाओं को शराब पिलाकर पत्थरबाजी की गई है। इसलिए पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर तुरंत उनके खिलाफ मामला दर्ज करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से 3.79 एकड़ जमीन को महज 92.76 करोड़ रुपये में नीलाम करने के बाद भाजपा ने मुद्दे को उठा लिया था। इसी मुद्दे पर गुरुवार को भाजपा नेताओं ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर को ताला जड़ दिया था। इस बात को लेकर सत्ताधारियों में काफी आक्रोश पाया जा रहा था कि आखिरकार भाजपाई तालाबंदी कैसे कर गए। ताला लगने के चंद मिनट बाद यूथ कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर पूरे गेट को उखाड़ फेंका था।
शुक्रवार को इस मामले को लेकर अकाली दल मैदान में उतर गया था। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर सीधे कांग्रेस मंत्री, ट्रस्ट चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को यूथ कांग्रेस ने महंगाई मुद्दे पर भाजपा दफ्तर के घेराव का एलान कर दिया था। पुलिस ने भाजपा दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी थी। ऐसे में दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई और फिर इस दौरान पत्थर और टमाटर चलने शुरू हो गए।
बौखलाहट में है कांग्रेसी
भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन गुंडागर्दी किसी कीमत पर सहन नहीं होगी। यूथ कांग्रेसी शराब पिलाकर कुछ युवाओं को लेकर आए थे, सबसे पहले उन्होंने हमारे दफ्तर पर जूता फेंका। हमारे कार्यकर्ता ने वह जूता दोबारा उनकी तरफ फेंक दिया, फिर टमाटर मारे गए, भाजपा ने भी उसी तरह जवाब दिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के साथ आए कुछ गुंडातत्वों ने पत्थर बाजी की। यहां सभी जगह कैमरा लगे है, पुलिस इस मामले की खुद जांच कर सकती है। इसलिए भाजपा मांग करती है कि ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इस पत्थरबाजी में उनके तीन कार्यकर्ता जख्मी हुई है, इसमें दो को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।