फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   civil hospital inspection

केंद्रीय टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया

Mon, 02 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा Updated Mon, 02 Nov 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों व सेहत केंद्रों में लोगों को मिलने वाली सहूलियतों का निरीक्षण करने के लिए विशेष तौर पर आठ सदस्यीय टीम मानसा पहुंची। उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक, लैब, वार्ड व लेबर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. सतीश कुमार, प्रो. सुरिंदर जसवाल, बंधना थापर, जी बाला सुब्रमणयम, पीके आनंद, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नमीशा गोयल और अनिल गुप्ता विशेष तौर पर पहुंचे। उक्त टीम 5 नवंबर तक जिला के विभिन्न अस्पतालों और सेहत केंद्रों का निरीक्षण कर एनएचएम के अधीन लगने वाले पैसे, प्रबंधों के  आधार पर अस्पताल को ग्रेड नंबर एलान करेगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विनोद बेरी, सहायक सिवल सर्जन डॉ. यशपाल गर्ग, एसएमओ डॉ. रणजीत राय, डॉ. निशान कौलधर, डॉ. कमलप्रीत कौर, डॉ. आशा किरण, विजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed