फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chowdhary Crockery House raided on tax evasion information

Ludhiana News: टैक्स चोरी की सूचना पर चौधरी क्रॉकरी हाउस में छापा

Mon, 05 Dec 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chowdhary Crockery House raided on tax evasion information
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सोमवार को घुमार मंडी के बीचोंबीच स्थित चौधरी क्रॉकरी हाउस में दबिश दी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चौधरी क्रॉकरी हाउस के मालिकों की ओर से टैक्स चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इसी कारण छापा मार कार्रवाई की गई है। फिलहाल विभागीय टीम ने दस्तावेज, कंप्यूटर और डिस्क कब्जे में लिया है। साथी ही आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही सुबह चौधरी क्रॉकरी हाउस खुला। विभागीय टीम के अधिकारी एकाएक क्रॉकरी हाउस के अंदर आए। इस दौरान किसी को न अंदर जाने दिया गया, न ही बाहर जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब दस से बीस अधिकारियों की टीम ने रेड की। उल्लेखनीय है कि दूसरी ओर बीते सप्ताह इनकम टैक्स विभाग ने शहर में नामी ज्वेलर सरदार ज्वैलर्स, मनी राम एंड बलवंत ज्वैलर्स के शोरूम में रेड की थी। इस दौरान टीम ने जांच में करोड़ों की हेराफरी पकड़ी थी। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य जगहों पर रेड हो सकती है। लुधियाना से इनकम टैक्स चोरी के मामले अधिक आने के चलते विभाग कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि शहर में इनकम टैक्स चोरी की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed