{"_id":"57262f6e4f1c1b35045cd08c","slug":"challan-challan-on-water-wastage-in-ludhiana-ludhiana-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने के पानी से गाड़ी और घर धोया तो कटेगा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने के पानी से गाड़ी और घर धोया तो कटेगा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 01 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के लेवल को नीचा गिरते देख लुधियाना निगम अधिकारियों की ओर से उन लोगों के खिलाफ चालान की मुहिम शुरू की जा रही है जो पीने वाले पानी से अपनी गाड़ी और टू-व्हीलर धोते हैं। पिछले दो दिन में निगम की टीम इस तरह के व्यक्तियों के खिलाफ चालान कर रही है। यह मुहिम सरकार की ओर से जारी निर्देशों की पालना में चलाई जा रही है।
सरकार के निर्देशों के मुताबिक निगम अधिकारी उनके खिलाफ चालान करेगी जो अपनी गाड़ियों और घरों को पानी से धोते हैं। पहली बार एक हजार रुपये, दूसरी बार दो हजार और तीसरी बार पांच हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। अगर व्यक्ति इसके बाद भी बाज नहीं आता तो उसका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
दोबारा कनेक्शन लेने के लिए बनता जुर्माना अदा करना पड़ेगा। इसके अलावा पार्कों में लगे पौधों को पानी देने का समय पांच बजे के बाद ही होगा।
निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि इस संबंधी अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि पब्लिक को पानी व्यर्थ करने से रोका जाए। पानी का लेवल दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। अगर लोग चाहते हैं कि निगम उन्हें पानी वाला पानी मुहैया करवाए तो पब्लिक को पानी व्यर्थ करने की आदत बदलनी होगी।