फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CBI arrested two former directors of Bharat Box Factory

भारत बाक्स फैक्टरी के दो पूर्व डायरेक्टर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CBI arrested two former directors of Bharat Box Factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। एसबीआई बैंक के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहे महानगर के प्रतिष्ठित भारत बाक्स फैक्टरी के दो पूर्व डायरेक्टर को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जम्मू के कठुआ इलाके से गिरफ्तार कर उन्हें जम्मू अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान भारत बाक्स फैक्टरी लिमिटेड कंपनी के पूर्व डायरेक्टर प्रवीण अग्रवाल और अनिल कुमार के रुप में हुई है। दोनों को अदालत ने सात दिन के सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने लुधियाना स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के अधिकारियों से मिलीभगत करके 87.88 करोड़ के ऋण का घोटाला किया है, जो अब ब्याज समेत लगभग 121.13 करोड़ बन चुका है। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार स्टेट बैंक की शाखा मैनेजर की शिकायत पर 2020 में भारत पेपर्स मिल और उसके प्रबंध निदेशक, निदेशकों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

सीबीआई मामले में पिछले काफी समय से जांच कर रही थी और आरोपियों की तलाश में थी। सीबीआई की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भारत पेपर मिल कठुआ के लंगेट में 400 कनाल भूमि में लगाई गई थी। मंदी के कारण यह यूनिट 16 साल पहले बंद हो गई थी। उसकी मशीनरी भी बेची जा चुकी है। बैंक ने काफी साल पहले कंपनी के डिफाल्ट होने पर इस जमीन को कब्जे में लिया था। इस प्रोजेक्ट को चलाने के लिए लुधियाना में स्टेट बैंक की शाखा से लोन लिया गया था। बैंक का आरोप है कि एसबीआई के अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी की गई थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed