{"_id":"62b4951019f5a144056e586f","slug":"case-registered-against-asi-and-havaldar-in-bribery-case-gobindgarh-news-pkl454534318","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में एएसआई व हवलदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामले में एएसआई व हवलदार पर केस दर्ज
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एक एएसआई तथा हवलदार पर विजिलेंस विभाग फतेहगढ़ साहिब ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में केस दर्ज किया है। यहीं नहीं वीरवार को पुलिस ने दोनों पुलिस मुलाजिमों के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी किंतु, वह गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो फतेहगढ़ साहिब ने कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक एएसआई गुरभेज सिंह व एक हवलदार ज्ञान सिंह पर केस दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो फतेहगढ़ साहिब के इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि सरकार के टोल फ्री नंबर पर सतपाल सिंह निवासी राम नगर मंडी गोबिंदगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ में विभिन्न धाराओं तहत 27-12-2021 को केस दर्ज हुआ था। इसकी जांच एएसआई गुरभेज सिंह कर रहे थे, इस केस में उसकी पत्नी और बेटे का नाम भी डाला गया था। सतपाल सिंह ने अपनी पत्नी व बेटे के झूठा नाम केस से बाहर निकलवाने के लिए अपने वार्ड के एक व्यक्ति अजीत सिंह से बात की। इस पर अजीत सिंह ने गुरभेज सिंह को अपने घर में मंडी गोबिंदगढ़ में बुलाया, जहां हवलदार ज्ञान सिंह ने केस में दोनों का नाम हटाने के लिए 50 हजार की मांग की। इन पैसों में से 20 हजार एसएचओ को, 10 हजार रुपये एएसआई गुरभेज सिंह को देने तथा 4-5 हजार कागजों का खर्च आने की बात कही।
मौके पर हवलदार को 5 हजार देने का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में सरकार के टोल फ्री नंबर पर भेज दिया। जांच के बाद उक्त दोनों पुलिस मुलाजिमों पर विजिलेंस ने केस दर्ज किया।