फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Car driver dragged advocate for 100 meters

Ludhiana News: एडवोकेट को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए कार चालक, वीडियो वायरल

Tue, 03 Sep 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 03 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Car driver dragged advocate for 100 meters
चौक पर हुई थी कहासुनी, पहले बोनट फिर डिग्गी के सहारे खींच कर ले गए कार चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गिल रोड अरोड़ा पैलेस के पास लाइटों पर खड़े एडवोकेट के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की। जब एडवोकेट ने कार रोकने की कोशिश की तो युवकों ने कार भगा ली। एडवोकेट बोनट पर बैठ गया तो कार चालक युवक करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। युवकों ने एडवोकेट के साथ गाली-गलौज भी की। राहगीरों ने कार चालकों को रोका और इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना शिमलापुरी पुलिस ने वीडियो और शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

एडवोकेट दर्शन पालीवाल ने बताया कि वह गिल रोड अरोड़ा पैलेस वाली लाइटों के पास खड़ा था। इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने उसे बिना बात के गालियां दीं। जब गाड़ी साइड पर लगाने की कोशिश की तो उन्होंने कार भगा ली। उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए बोनट का सहारा लिया तो कार सवार युवकों ने उसके समेत ही कार भगा ली। वह किसी तरह से बोनट पकड़ कर कार पर बैठे रहे और अपनी जान बचाई। करीब 100 मीटर दूरी पर कार चालकों ने कार रोकी और उसे गालियां देने लगे और हाथापाई की। इसके बाद फिर कार चालकों ने कार भगा ली। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आ गई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed