फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Car catches fire in accident, man burnt alive

Ludhiana News: हादसे में कार में लगी आग, व्यक्ति जिंदा जला

Mon, 06 Oct 2025 10:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 06 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Car catches fire in accident, man burnt alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। रविवार देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद, अपनी कार चलाकर डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वापस जा रहे एक युवक की कार संतुलन बिगड़ने से सड़क से नीचे की तरफ पलट गई व उसमें आग लग गई।
इस दौरान कार चालक गाड़ी से बाहर नहीं निकल सका व जलकर उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मोहतेश कुमार नारंग उर्फ मोनू वासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई है। यह हादसा हाईवे पर स्थित गुरुसर सेहने वाला गांव के पास हुआ। मृतक युवक की उम्र करीब 32 साल की है। मोनू निजी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और परिवार में उसकी दिव्यांग मां और उसकी पत्नी चाहत नारंग, जो एक बैंक में प्राइवेट नौकरी करती है, थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कार सीएनजी गैस पर थी। वही, मंजूरशुदा किट नहीं होने से कार में गैस रिसाव की संभावना जताई जा रही है। हादसे के दौरान कार की खिड़कियां बंद थी। शव बुरी तरह जल गया था, जिसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। हादसा रात करीब दो बजे के करीब घटित हुआ। घटना के कुछ समय बाद आग की तेज लपटों को देखकर हाईवे पर जा रहे एक राहगीर ने मामले की जानकारी थाना संगत पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह जल चुका था, जबकि समय ज्यादा होने के चलते कार भी जलकर राख हो चुकी थी। मोहतेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बठिंडा के पास सीएनजी वाली स्विफ्ट कार थी। परिजनों के अनुसार वह बठिंडा से मंडी डबवाली की तरफ जा रहा था। जब वह गांव गुरुसर सैनेवाला के बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उसकी कार में अचानक आग लग गई और इस कारण मोहतेश कुमार और उसकी कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed