फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Calling the contractor on the pretext of getting the work, robbed 43 thousand

काम दिलवाने के बहाने ठेकेदार को बुलाया, डरा धमकाकर लूटे पर 43 हजार

Mon, 19 Jul 2021 05:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Calling the contractor on the pretext of getting the work, robbed 43 thousand
लुधियाना। साइकिल फैक्टरी का ठेका दिलवाने के नाम पर बुलाए गए ठेकेदार को कार सवार चार युवकों ने घेर लिया और उसे कार में बिठाकर रास्ते में उससे 43 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए हरजाप नगर निवासी इंदर देव तिवारी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद इंदर देव की शिकायत पर गुलाबी बाग कालोनी निवासी रोहित कुमार, गोपाल नगर निवासी हरजिंदर सिंह, न्यू सुभाष नगर निवासी बॉर्बी, प्रेम विहार निवासी अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मंगलवार तक इस मामले में पूरा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

इंदर देव द्वारा पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत के मुताबिक वह फोकल प्वाइंट स्थित 237 की एक फैक्टरी में बतौर ठेकेदार काम कर रहा था। दो दिन पहले उसे रोहित का फोन आया और उसने कहा कि वह फोकल प्वाइंट एरिया में अपने दोस्त के साथ आया है और उसे मिलना चाहता है। आरोपी रोहित ने उसे झांसा दिया कि वह उसे एक साइकिल फैक्टरी का ठेका दिलवा देगा। इसके बाद इंदर देव मोटरसाइकिल पर फोकल प्वाइंट के डिस्पोजल चौक पर पहुंच गया। वहां रोहित कुमार उर्फ लक्की अपने दोस्त हरजिंदर, शायरी और बॉर्बी के साथ स्विफ्ट कार में बैठा था। तीनों उसे ताजपुर रोड जेल के पास ले गए। रास्ते में आरोपियों का दोस्त अमरदीप सिंह उर्फ दीपू भी आ गया। आरोपियों ने उसे बातों में लगा लिया और लक्की उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया, बाकी तीनों लोग कार में आगे चले गए। आरोपियों ने बालाजी पुली के पास मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, उसके बाद वह अपना मोटरसाइकिल भगाकर ले गया। आरोपियों ने उसे कुछ ही दूरी पर घेर लिया और अपनी कार में बिठाकर साथ ले गए जबकि उसका बाइक दीपू चलाने लग गया। आरोपी उसे घुमाते-घुमाते राहुल रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और रोहित ने पिस्तौल निकालकर उसे डराया धमकाया और आरोपियों ने मिलकर उससे 43 हजार छीन लिए और उसे सेक्टर 32 में फेंककर फरार हो गए। इसके बाद इंदर देव ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच चुकी है और जल्द ही गिरफ्तार कर मंगलवार तक सारा मामला क्लीयर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed