{"_id":"5e36f7028ebc3e4b5a781c5f","slug":"caa-protest-muslims-man-wemen-ludhiana-ludhiana-news-pkl365125140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सीएए के खिलाफ रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में सीएए के खिलाफ रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
लुधियाना के राहों रोड पर सीएए के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : LUDHIANA
राहों रोड पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रोष रैली की। रैली शामिल पुरुष और औरतें इंकलाब जिंदाबाद, कौमी एकता जिंदाबाद, आवाज दो हम एक हैं, गोलीबारी नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे।
रैली को संबोधित करते हुए नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीएए के नाम पर देश में लोगों को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह देश सभी का है। यहां किसी भी विशेष धर्म के नाम पर बनाए जाने वाले किसी भी कानून को हरगिज स्वीकार नहीं किया जाएगा। दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया में बीते 2 दिन में दो व्यक्तियों की तरफ से चलाई गई गोलियों की निंदा करते हुए नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने दो टूक कहा कि शरारती तत्व कान खोलकर सुन ले कि उनकी गोलियों से भारत की जनता डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि धमकियां देने वाले और गोलियां चलाने वाले देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। जिसे देश का कोई भी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। नायब शाही इमाम ने कहा कि देश भर में सीएए के खिलाफ हो रहे आंदोलन को जाति का रंग देने में केंद्र सरकार नाकाम हो गई है। जनता ने उनको यह समझा दिया है कि सीएए और एनआरसी का मसला किसी विशेष समुदाय व धर्म का नहीं, यह भारत के प्रत्येक व्यक्ति के आत्मसम्मान का मामला है। इस अवसर पर डा. एच एस भाटिया, रमनजीत लाली, हक की आवाज के प्रधान मुहम्मद आबिद अंसारी, चेयरमैन मुहम्मद सज्जाद मुहम्मद हाशिम ,नाजिम अंसारी मास्टर फिरोज अब्दुल शकूर मांगट , मुहम्मद जमील, मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी, सिकंदर, मुहम्मद हारुन उपस्थित थे।