{"_id":"670d463448e2cd494e0a3003","slug":"bribe-demanded-in-installments-for-transfer-of-the-plot-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-107016-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: प्लॉट के इंतकाल के लिए किस्तों में मांगे थे 65 हजार, रिटायर्ड पटवारी और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: प्लॉट के इंतकाल के लिए किस्तों में मांगे थे 65 हजार, रिटायर्ड पटवारी और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने दोनों को किया काबू, भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। प्लाॅट का इंतकाल चढ़ाने की एवज में तीन किस्तों में 65 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले रिटायर्ड पटवारी और उसके साथी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तीनों ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी और 65 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। गांव दूलों के इलाके में रहने वाले सरबजीत सिंह ने रिकाॅर्डिंग कर शिकायत विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने रिटायर्ड पटवारी गुरनाम सिंह, उसके साथी बूटा सिंह और राणा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड पटवारी गुरनाम सिंह और उसके साथी राणा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बूटा अभी फरार है। जिसकी तलाश में विजिलेंस की टीम लगातार छापामारी करने में जुटी है।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश करेगी।
एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि गांव दूले के इलाके में रहने वाले सरबजीत सिंह ने विजिलेंस के पास शिकायत की थी कि उसका प्लाॅटगिल हल्के में आता था और वह प्लाॅट का इंतकाल चढ़वाना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपी बूटा सिंह और राणा सिंह के साथ हुई। आरोपियों ने उसे सीधे पटवारी जो अब रिटायर्ड है गुरनाम सिंह से मिलवा दिया। आरोपियों ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। सरबजीत का आरोपियों के साथ 65 हजार रुपये में सौदा तय हो गया और तीन किस्तों में पैसे दिए गए। सरबजीत सिंह ने सारी रिकार्डिंग फोन काल्स की वह कर ली। जब आरोपियों ने उसका काम नहीं किया तो सरबजीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। विजिलेंस द्वारा पूरे मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए तो आरोपी गुरनाम सिंह रिटायर्ड पटवारी और राणा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी बूटा का पता लगाने में जुटी है।