फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   branded watch two iPhones jewelery and other valuables items stolen Judge house in Ludhiana

पंजाब में जज के घर चोरी: ब्रांडेड घड़िया, दो आईफोन, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर चोर फरार

Fri, 11 Oct 2024 05:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Oct 2024 05:32 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में चोरो के हौसले बुलंद है। शातिरों ने जज के घर पर भी डाका डाल दिया। इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। जज के घर सुरक्षा होने के बावजूद चोरी की घटना हुई है। 

विज्ञापन
branded watch two iPhones jewelery and other valuables items stolen Judge house in Ludhiana
पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक जज के घर चोरी की घटना हुई है। पंजाब के लुधियाना में पुलिस कमिश्नर हाउस के नजदीक जज के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद घर में चोरी हो गई। इस घटना के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकेंगे। 

विज्ञापन


जज के घर चोरी का पता उस समय चला जब मुलाजिम घर में किसी काम से गया। अंदर सामान बिखरा देख उसने तुरंत जज को सूचित किया। जज के घर चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चोर घर से लेडिस ब्रांडेड घड़िया, दो आईफोन के साथ साथ दो दूसरी कंपनियों के मोबाइल, चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामन चोरी कर फरार हुए हैं। पुलिस ने जज के घर की सुरक्षा में तैनात मुलाजिम एसएसए नगर निवासी कुमार सौरव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिम सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर को वह किसी काम से बंगला नंबर 169 के मेन गेट के अंदर गया था। उन्होंने देखा कि बंगले का पिछला गेट खुला था। किसी ने गेट का ताला तोड़ दिया था। चोर घर से एलसीडी 43 इंच, 12 लेडीज ब्रांडेड घड़ियां, एक आईफोन 6एस, आईफोन आई-7, एक मोबाइल ब्रांड ओप्पो, दो सिलेंडर, दो जोड़ी चांदी के बिछुए, एक जोड़ी चांदी की पायल और घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन चोरी कर ले गए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है ताकि कोई क्लू मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed