फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Boycott of Panchayat elections in Jagraon people locked polling booth

पंचायत चुनाव: जगरांव में चुनाव का बायकॉट, लोगों ने पोलिंग बूथ पर जड़ा ताला, आप नेता पर लगाए आरोप

Mon, 14 Oct 2024 08:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Oct 2024 08:31 PM IST
सार

पंजाब में पंचायत चुनाव के एक दिन पहले जगरांव में गांव के लोगों ने चुनाव का बायकॉट कर दिया। गांव वासियों ने पोलिंग बूथ पर ताला जड़ दिया। लोगों का आरोप है कि उनके गांव के लोगों को वोट दूसरे गांव में शिफ्ट किए गए हैं। 

विज्ञापन
Boycott of Panchayat elections in Jagraon people locked polling booth
पोलिंग बूथ पर ताला लगाते गांव के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में 15 अक्तूबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से एक दिन पहले पंजाब के जगरांव के सिधवां के गांव सलेमपुरा में खूब हंगामा हुआ। यह हंगामा गांव के लगभग 700 लोगों की वोट दूसरे गांव में शिफ्ट होने को लेकर हुआ है। लोगों का आरोप है कि गांव सलेमपुर के 700 लोगों की वोट दूसरे गांव सलेमलपुरा टिब्बा में शिफ्ट कर दी गई है। इस संबंध में सुनवाई न होने पर गांव के लोग भड़के गए और लोगों ने मतदान के लिए सरकारी स्कूल में बनाए गए बूथ पर ताला जड़ दिया। 

विज्ञापन


गांव सलेमपुरा के लोगों ने कहा कि न तो वे खुद वोट डालेंगे और न ही किसी को वोट डालने देंगे। गांव निवासियों ने आरोप आम आदमी पार्टी के नेता पर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि आप नेता की तरफ से उनके हक को छीना जा रहा है, जिसके चलते गांव सलेमपुरा के लोगों ने चुनाव का बायकॉट किया है। गांव के 700 वोटर पंचायत चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। इसके विरोध में लोगों ने बूथ को ताला लगा दिया है। 
विज्ञापन


गांव निवासियों ने आरोप लगाया कि पहले तो आप नेता के इशारे पर प्रशासन की तरफ से उन्हें वोटर लिस्ट ही नहीं दी जा रही थी। जब लिस्ट मिली तो उनके होश उड़ गए। लिस्ट में देखा कि उनके गांव की 700 वोट काट कर किसी दूसरे गांव के साथ जोड़ दी गई। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से बातचीत कर वोटर लिस्ट को सही करने के लिए कहा था। तहसीलदार सुरिंदर सिंह पब्बी ने उन्हें भरोसा दिया था कि जल्द ही वोटर लिस्ट को सही किया जाएगा, लेकिन आप नेता के इशारे पर अधिकारियों ने वोटर लिस्ट को सही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों ने आप नेताओं पर आरोप लगाया कि पंचायत में अपने उम्मीदवार को सरपंच बनाने के लिए यह खेल खेला है। इसलिए गांव के लोगों की वोट दूसरे गांव में शिफ्ट कर दी गई है, ताकि उनकी पार्टी का उम्मीदवार ही सरपंच चुनाव जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed