फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Body Builder Pawanpreet suicide case Road blocked demanding arrest of accused

पवनप्रीत खुदकुशी मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम, अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी

Wed, 02 Apr 2025 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 02:51 PM IST
सार

पवनप्रीत ने 28 मार्च को हलवारा में अपनी प्रेमिका के घर के सामने सल्फास की पूरी बोतल पी थी और 30 मार्च को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Body Builder Pawanpreet suicide case Road blocked demanding arrest of accused
प्रदर्शन करते पवनप्रीत सिंह के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉडी बिल्डर बाउंसर पवनप्रीत सिंह की खुदकुशी मामले में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर धरना देकर मुख्य चौक पर यातायात ठप रखा।

विज्ञापन


लुधियाना बठिंडा राज मार्ग पर कस्बा सुधार बाजार में थाना रोड के सामने शव रख प्रदर्शन करने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा अचानक राष्ट्रीय मार्ग जाम करने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। लुधियाना में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की आमद के चलते जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस के अधिकतर उच्च अधिकारी और अन्य पुलिस मुलाजिमों की बड़ी संख्या सुरक्षा इंतजामों में लगी थी। 
विज्ञापन




मुल्लांपुर में राष्ट्रीय मार्ग ठप होने से अफरातफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पकड़ी तख्तियों पर पवनप्रीत को इंसाफ दो और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करो के नारे लिखे थे। पवनप्रीत के परिजनों और सैकड़ों लोगों ने मुल्लांपुर गांव से शहर तक बाइक और कार रैली भी निकाली। उन्होंने हलवारा के सरपंच सुखविंदर सिंह, मुल्लांपुर के पटवारी कुलदीप सिंह, किरनदीप कौर उसके पिता राजिंदर सिंह राजा, भाई गुरचरण सिंह चन्ना, किरनदीप की मां और दोनों बहनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवनप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, उसके शव को डीप फ्रीजर में रखा गया है। मंगलवार सुबह से ही पवनप्रीत के घर पर 10 बजे के करीब शुरू हुआ प्रदर्शन लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर पहुंच गया। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा की गैर मौजूदगी में डीएसपी जगरांव इंदरजीत सिंह बोपाराय थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह थाना दाखा के प्रभारी अमृतपाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का मोर्चा संभाला।

मृतक पवनप्रीत सिंह के पिता रंजीत सिंह और भाई लवप्रीत सिंह समेत सभी ने एक सुर में पुलिस प्रशासन को साफ कह दिया कि बेशक उन्हें शव को महीनों रखना पड़े लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि पवनप्रीत ने सल्फास पीते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अलविदा कहते हुए जो गमगीन बातें कहीं और अस्पताल में मरने से ठीक पहले पुलिस को जो बयान दिए उसकी रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क में डालकर पुलिस को दी जा रही है। किरनदीप और उसकी बहनों के साथ तस्वीरें और अन्य पुख्ता सुबूत भी पुलिस को दिए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार पुलिस प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने लुधियाना में केजरीवाल और भगवंत मान के लुधियाना दाैरे का वास्ता देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक दिन का समय मांगा। प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारी मिन्नतें करके वहां से पहले डीएसपी दफ्तर ले गए। डीएसपी दफ्तर के सामने राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ी सर्विस रोड भी जाम हो गई। 

करीब एक घंटा मनाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीआईपी ड्यूटी में लगे उच्च अधिकारियों और पुलिस फोर्स के व्यस्त होने का वास्ता दे एक दिन का समय मांगा तब प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रदर्शनकारी अभी भी मुल्लांपुर गांव में पवनप्रीत के घर पर हैं और वहां लंगर पानी चल रहा है।


थाना सुधार में पवनप्रीत सिंह के पिता रंजीत सिंह निवासी गांव मुल्लांपुर की शिकायत पर पवनप्रीत की प्रेमिका किरनदीप कौर, उसके पिता राजिंदर सिंह राजा, भाई गुरचरन सिंह चन्ना, दोनों बहने दीप एवं बब्बू, मां, हलवारा के मौजूदा सरपंच सुखविंदर सिंह (सभी वासी हलवारा) और मुल्लांपुर के पटवारी कुलदीप सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed