{"_id":"672dbf0a287c3f3e6504cda1","slug":"bku-doaba-leader-amna-murder-case-main-accused-dc-noorpura-arrested-in-raikot-ludhiana-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेयू दोआबा नेता अमना हत्याकांड: मुख्य आरोपी डीसी नूरपुरा गिरफ्तार, दिवाली की रात हुई थी हत्या, 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेयू दोआबा नेता अमना हत्याकांड: मुख्य आरोपी डीसी नूरपुरा गिरफ्तार, दिवाली की रात हुई थी हत्या, 12 पर केस
Fri, 08 Nov 2024 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:04 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन दोआबा के नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो फायर कर अमना की हत्या की थी।
विज्ञापन
आरोपी डीसी नूरपुरा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के रायकोट में दिवाली की रात भारतीय किसान यूनियन दोआबा के नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पहले ही गिरफ्तार जत्थेबंदी के जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट को दो दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी डीसी नूरपुरा भी किसान जत्थेबंदी का स्थानीय प्रधान है। आरोपी जस्सी ढट्ट से पूछताछ के बाद गग्गी, राजा, बूटा सिंह और जश्न के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएसपी नवनीत सिंह बैंस खुद जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सीआईए स्टाफ की मदद से आरोपियों की धरपकड़ जारी है। थाना सिटी रायकोट में जस्सी ढट्ट और दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी डीसी नूरपुरा ने किए थे दो फायर
एक अक्तूबर की रात आरोपी जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा ने करीब रात साढ़े 11 बजे रायकोट स्थित जत्थेबंदी के दफ्तर पर अपने साथियों के साथ अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की गोलियां माकर हत्या कर दी थी। डीसी नूरपुरा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड फायर किए थे, जिसमें से एक गोली अमना के सिर में लगी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
अमना ने की थी लव मैरिज, नूरपुरा ने की थी मदद
सूत्रों के अनुसार अमना पंडोरी ने गांव तलवंडी राय की गगनदीप कौर से प्रेम विवाह किया था। दोनों का विवाह करवाने में सबसे ज्यादा मदद डीसी नूरपुरा ने की थी और बाद में खुद ही उनका घर तोड़ने की साजिश रच डाली। गगनदीप कौर के इंग्लैंड जाने के बाद डीसी नूरपुरा फोन पर उसे अमना के खिलाफ भड़काने लगा। डीसी नूरपुरा ने गगनदीप कौर को बताया कि अमना के पास कोई घर, जमीन, जायदाद नहीं है और उसने अपनी जाति छुपाकर धोखे से शादी की है।
गगनदीप ने पति अमना को बताई सारी बात
गगनदीप कौर ने सारी बात पति अमना को बता दी, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया। गगनदीप कौर ने पति अमना से भी बात करना कम कर दिया था। यही बात अमना को चुभ गई। अमना और नूरपुरा के बीच विवाद इतना बढ़ता गया कि दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के खिलाफ कटाक्ष करने लगे थे। घटना की रात दोनों ने एक-दूसरे को धमकियां देते हुए आमना-सामान करने की बात कही थी। इसी रंजिश में डीसी नूरपुरा ने गोली माकर अमना पंडोरी की हत्या कर दी।