फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP, shanta, kumar, list, ten, days

चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची दस दिन में : शांता

Mon, 17 Feb 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 17 Feb 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
BJP, shanta, kumar, list, ten, days
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी शांता कुमार ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अगले दस दिनों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन



इस संबंध में निर्णय लेने के लिए पार्टी की चुनाव संबंधी सेंट्रल कमेटी की बैठक अगले सप्ताह में हो सक ती है। उन्होंने कहा कि राज्यों से सारी सिफारिशों को इकट्ठा किया जा रहा है। उन पर मंथन के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन



शांता कुमार सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शांता कुमार 23 फरवरी को जगरांव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की फतेह रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। शांता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनको जरूरी निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा भी खास तौर पर मौजूद थे। शांता ने दावा किया कि मोदी की फतेह रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकसभा चुनावों के बारे में शांता ने कहा कि देश की जनता में बदलाव के लिए गजब की छटपटाहट है और मोदी की जबरदस्त लहर चल रही है। केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए शांता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश चौराहे पर खड़ा है। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है। हालत यह है कि लोकसभा तक एक तमाशा बन कर रह गई है। पहले विपक्षी सांसद विरोध करते थे, लेकिन यूपीए के कार्यकाल में सत्तापक्ष के सांसद ही हल्ला मचा रहे हैं, मिर्च का स्प्रेे किया जा रहा है। कांग्रेस का सीएम तक विरोध में खड़ा है। इससे अधिक दुर्दशा आज तक नहीं देखी गई।



महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी आज भी देश के लिए बड़ी चुनौती बने हैं। इसलिए लोग बेहतर विकल्प के तौर पर भाजपा की तरफ देख रहे हैं। शांता ने कहा कि चुनावों में सिर्फ  मोदी ही पीएम पद के उम्मीदवार हैं। जबकि तीसरा मोर्चा बनता और बिखरता रहता है।


राहुल गांधी अनुभव में काफी पीछे हैं, इसलिए उनको कांग्रेस ने पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। आम आदमी पार्टी के राजनीतिक कद के बारे में पूछे गए सवाल पर शांता ने कहा कि दिल्ली रेप कांड, अन्ना हजारे की मुहिम से बनी मूवमेंट का लाभ ही उनको दिल्ली चुनावों में मिला, लेकिन आप को राजनीतिक पार्टी नहीं कहा जा सकता। लोकसभा चुनावों के लिए उनका कोई आधार नजर नहीं आ रहा।


नदियों को आपस में जोड़ना देश हित में : कमल

लुधियाना। भाजपा के पंजाब प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि उनका मत है कि नदियों को आपस में जोड़ना देश हित में है। शर्मा ने कहा कि इससे हर राज्य को भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा और प्राकृतिक संसाधनों का कारगर उपयोग संभव होगा। कमल सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।




लोकसभा चुनावों में उनकी उम्मीदवारी पर पूछे सवाल पर शर्मा बोले कि वह लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार नहीं होंगे। पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारने पर शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पंजाब भाजपा ने अपनी सिफारिश आलाकमान को सौंप दी है। अब आलाकमान ही इस पर फैसला करेगी। लेकिन इस बारे में उन्होंने कोई संकेत देने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed