{"_id":"9b308b174b7a34613b38572677347486","slug":"bike-rally-reached-roper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से रवाना हुई बाइक रैली रोपड़ पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से रवाना हुई बाइक रैली रोपड़ पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Thu, 16 Jul 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से शुरू हुई बाइक रैली का रोपड़ पहुंचने पर रॉयल स्पिरिट की तरफ से स्वागत किया गया।
इसमें 17 मोटर साइकिलों पर 35 लोग सवार होकर कारगिल के लिए निकले हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। तीन हजार से भी ज्यादा किमी का सफर तय करने के बाद यह बाइकर्स 25 जुलाई को कारगिल पहुंचेंगे।
बाइकर नूरू सिंह ने बताया कि डेविल्स ऑन व्हील की ओर से यह राईड दिल्ली से शुरू की गई है जो कि 15 दिन से लंबे सफर के बाद कारगिल में पहुंचेगी।
बाइकर विदयुत काजी ने कहा कि इस रैली का मकसद देश के युवाओं को शहीदों की शहादत से अवगत कराना है। इस रैली में देश के अलग-अलग राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब, गुजरात, राजस्थान के बाइकरों के अलावा यूएसए से आए दो बाइकर भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को कारगिल पहुंच कर जहां कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 26 जुलाई को सरहद पर तैनात सैनिकाें के साथ विजय दिवस मनाया जाएगा।
राइड में रांयल स्पिरिट के आकाशदीप गौतम, बाइकर किशन कांत यादव, शहानथू कोहली, भानू प्रताप सिंह, गौरव पंडित, विक्रम, सोनाली शामिल थे।