फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Big Revelation in Attack on Ludhiana Railway Station

Ludhiana: लुधियाना स्टेशन पर हमले के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ, पुलिस को मिले बड़े सबूत

Sun, 19 Jun 2022 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित जेटली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
अमित जेटली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 05:12 PM IST
सार

शनिवार को लाठी-डंडे और पेट्रोल की बोतलों से लैस करीब 50 से 60 उपद्रवी लुधियाना स्टेशन परिसर में दाखिल हुए थे और उन्होंने प्लेटफार्म के एंट्री गेट, डिसप्ले बोर्ड, बुक स्टाल, रिफ्रेशमेंट कैंटीन, सीएमआई ऑफिस, डिप्टी एसएस ऑफिस और सीएचआई के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। 

विज्ञापन
Big Revelation in Attack on Ludhiana Railway Station
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आड़ में लुधियाना स्टेशन पर हुए हमले के पीछे विदेशी ताकतों की भूमिका सामने आ रही है। पुलिस की जांच में हमले के विदेशी कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हमले में शामिल 6 युवाओं के मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट को खंगाला है। इसमें लुधियाना स्टेशन पर हमले की पूरी प्लानिंग का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप से इंटरनेशनल नंबर मिले हैं, जिनका सेना की भर्ती योजना से कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद यह नंबर भर्ती योजना के विरोध में व्हाट्सएप ग्रुप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और युवाओं को उपद्रव के लिए भड़का रहे थे। इन नंबरों को गहनता से खंगाला जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमले को पूरे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन


पूर्व नियोजित तरीके से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं का ब्रेन वॉश किया गया और इनको एक जगह पर एकत्रित करके हमला करवाया गया। हमले से पहले युवाओं को लुधियाना में एकत्रित किया गया और फिर ग्रुप में भड़काऊ संदेश डालकर उपद्रव के लिए उकसाया गया। वह पहले भारत नगर चौक में एकत्रित हुए। फिर उपद्रव करते हुए जगरांव पुल के रास्ते रेलवे रोड पर तोड़फोड़ करने के बाद लुधियाना स्टेशन तक पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निपथ की आड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश व्हाट्सएप ग्रुपों में ही बनी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद काबू किए आरोपियों की कॉल डिटेल और हमले के विदेशी कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है, जिसमें साजिश से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इसके बाद कई संदिग्ध नंबर पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed