फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bhakra bridge damaged due to overloaded heavy vehicles

ओवर लोडेड टिप्पर व भारी भरकम वाहनों के कारण ब्रह्मपुर के निकट भाखड़ा नहर का पुल हुआ क्षतिग्रस्त

Thu, 30 Sep 2021 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bhakra bridge damaged due to overloaded heavy vehicles
नंगल। नंगल डैम के पास श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर की 6 स्लैब तेज बहाव में बहने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि भाखड़ा नहर का पुल टूट गया है। अप्पर ब्रह्मपुर के पास 66 साल पुराने पुल का एक हिस्सा टूटने के पीछे ओवर लोड भारी वाहनों को कारण माना जा रहा है। पुल को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो भनुपली-बिलासपुर रेल लाईन के चल रहे प्रोजैक्ट के कारण भारी भरकम टिप्पर इस पुल से गुजरते हैं। हालांकि पहले भी इस पुल के बैठ जाने पर बीबीएमबी ने पुल की मरम्मत करवाने के बाद भारी भरकम वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद रात के अंधेरे में रोजाना दर्जनों टिप्पर यहां से गुजरते हैं। जिसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। लेकिन, इन टिप्परों को रोक पाने में सफल नहीं हो सके। अब पुल के टूट जाने के कारण अगर बीबीएमबी ने इसे बंद किया तो कई गांवों का आपस में सम्पर्क टूट जाएगा। पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बीबीएमबी के एक्सईएन राजेश वशिष्ठ, एसडीओ गुलशन कुमार व एसडीएम केशव गोयल के दिशा निर्देशों पर तहसीलदार राम किशन भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत का फायदा तभी जब न गुरजें भारी वाहन
मौके के जायजा लेने पंहुचे एक्सईएन राजेश वशिष्ठ ने कहा कि अक्सर बीबीएमबी द्वारा नहर के पुलों की जांच की जाती है। इस पुल की भार उठाने की क्षमता 15 टन है। लेकिन, इस पुल से काफी भारी भरकम ओवर लोडेड टिप्पर गुजरते हैं।
पुल 66 वर्ष पुराना हो चुका है और हमारे रोकने के बावजूद भारी वाहन चालक नहीं मानते। उन्होंने कहा कि जल्द क्षतिग्रस्त हुए पुल को ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा। उसका तभी फायदा होगा जब यहां से भारी ओवर लोडेड टिप्पर न गुजरें।

नहीं गुजरने देंगे भारी वाहन: तहसीलदार
एसडीएम केशव गोयल के निर्देश पर मौके का जायजा पंहुचे तहसीलदार राम किशन ने कहा कि ओवर लोडेड टिप्परों के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ हैं। अब इस पुल से ओवर लोडेड टिप्पर व अन्य भारी वाहनों को नहीं गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed