{"_id":"ba0c5bcddd750b0ef61ee8725761f744","slug":"bhagwant-mann-against-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में भी मान के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में भी मान के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेअदबी मामले में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में मारे गए दो सिख युवकों के भोग पर आप के सांसद भगवंत मान द्वारा शराब पीकर आने से सिख संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सिख आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया और अन्य संगठनों के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर सांसद का पुतला फूंका। सोई के मालवा जोन प्रभारी मीतपाल सिंह दुगरी और प्रभजोत आलीवाल ने कहा कि सांसद मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब और सिख धर्म को बदनाम किया है। जब तक वह संसद से इस्तीफा देकर पंथ और संगत से माफी नहीं मांगते उनके विरुद्ध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहेगा। मान राज्य में जहां भी जाएंगे उनका काले झंडों से स्वागत किया जाएगा। सोई नेताओं ने समूह संगत से आह्वान किया कि वह मान का सामाजिक बहिष्कार करें। इस अवसर पर रविंदरपाल सिंह मिंकू, राजा कंग, साहिब चीमा, कंवर जग्गी, जीवन सेखा, प्रदीप ग्रेवाल, गुरुप्रेम सिंह, कंवरपाल सिंह, केपी हैरी शर्मा, नीरज पल्लन और प्रिंस कंग मौजूद रहे।
विज्ञापन