फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BBMB Hospital surgeon Dr Sandeep Singh accuses union leaders of assault

Ludhiana News: बीबीएमबी अस्पताल के सर्जन डाॅक्टर संदीप सिंह ने यूनियन नेताओं पर लगाए मारपीट के आरोप

Fri, 06 Sep 2024 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 06 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
BBMB Hospital surgeon Dr Sandeep Singh accuses union leaders of assault
यूनियन नेताओं ने डाॅक्टर द्वारा लगाए आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा, मामला पुलिस तक पहुंचा
विज्ञापन

विनोद भट्टी व राजा सिंह के खिलाफ दर्ज किया जा रहा मुकदमा : कुलवीर सिंह, डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल में बीबीएमबी के एक सर्जन डाॅक्टर संदीप के साथ बीबीएमबी के ही एक कर्मचारी संगठन के नेताओं पर कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं और मामला अस्पताल की पीएमओ, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता व नंगल पुलिस तक पहुंच चुका है। इस मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है जबकि अस्पताल के डाॅक्टर अपने साथी से हुई धक्का-मुक्की के उपरांत हड़ताल पर चले गए हैं। इस मामले के गर्माने के आसार पूरी तरह बन चुके हैं।
इस बारे में जब डाॅ. संदीप कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति किसी बिल पर साइन करवाने दे गया था लेकिन व्यस्तता के कारण बिल पर साइन नहीं कर पाए तो शुक्रवार को उनका चार बड़े ऑपरेशन करने का दिन था। ओपीडी के बाद जैसे ही वह ऑपरेशन रूम की ओर जाने लगे तो उक्त व्यक्ति ने बिन साइन करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे पूरा दिन व्यस्त हैं, कल कर देंगे। इसी दौरान यूनियन नेता विनोद भट्टी व राजा सिंह ने आकर धक्का-मुक्की और मारपीट करनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह व नंगल पुुलिस के पास कर कथित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस वारदात के बाद डाॅक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

उधर, डाॅक्टर द्वारा की गई शिकायत के बाद यूनियन नेता अस्पताल की पीएमओ से मिलने पहुंचे और विस्तार से जानकारी भी दी कि असल मामला क्या है। विनोद भट्टी ने डाॅक्टर के साथ किसी भी तरह की मारपीट करने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि डाॅक्टर डयूटी के दौरान अपनी मनमर्जी करता है और कुछ लोगों ने यूनियन के पास शिकायत दी थी कि डाॅक्टर अपना काम ठीक से नहीं करते और यूनियन के महासचिव राजा सिंह ने जब डाॅक्टर से बात करनी चाही तो उलटा उन्होंने राजा सिंह से धक्का मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डाॅक्टर शालिनी चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके सामने तो कोई मारपीट नहीं हुई लेकिन डाॅक्टर संदीप ने एक शिकायत विभाग व एक शिकायत पुलिस को दी है और मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने डाॅ. संदीप सिंह की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा विनोद भट्टी व राजा सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

फोटो-६ एनजीएल०१-जानकारी देते डाॅक्टर संदीप सिंह।
फोटो-६ एनजीएल०२-अस्पताल की पीएमओ से बात करते यूनियन नेता।
फोटो-६ एनजीएल०३-जानकारी देते डीएसपी कुलवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed