{"_id":"5741dbc54f1c1bb615690966","slug":"basketball-championship-ludhiana-tops-in-basketball-ludhiana-basketball","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लुधियाना क्लब प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लुधियाना क्लब प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 22 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना डिस्ट्रक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही डिस्ट्रक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप की विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में आयोजित लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के अंतिम और दिन भी रोमांचक मैचों का दौर जारी रहा। चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्टेडियम में आम दिनों से ज्यादा दर्शक पहुंचे। इस दौरान पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव तेजा सिंह धालीवाल, कोच दविंदर सिंह, कोच जैपाल सिंह और कोच रजिंदर सिंह भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। तेजा सिंह धालीवाल ने बताया कि इन मैचों के बाद विभिन्न खिलाड़ियों की परफार्मेंस के आधार पर टीम का चुनाव होगा, जो आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी।
पांचवें दिन आयोजित मैचों में अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों में लुधियाना क्लब लुधियाना पहले स्थान पर, पुलिस लाइन क्लब दूसरे, सरकारी हाई स्कूल गुरां तीसरे और दोराहा पबिलक स्कूल चौथे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कियों में डीसीएम प्रेसीडेंसी पहले, बीसीएम चंडीगढ़ दूसरे, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसरे और साहनेवाल क्लब चौथे स्थान पर रहा।
अंडर-17 लड़कों में खालसा नेशनल स्कूल पहले, नवभारती स्कूल दूसरे और लुधियाना क्लब तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों में खालसा स्कूल सिविल लाइन पहले, पुलिस लाइन क्लब दूसरे और बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कों में नवभारती पब्लिक स्कूल पहले, लुधियाना क्लब दूसरे और ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियों में खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहले, जीएनपीएस सराभा नगर दूसरे और पीएसकेच स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।