फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Barnala's Anganwadi worker's daughter became pilot

Punjab: बरनाला की आंगनबाड़ी वर्कर की बेटी बनी पायलट, सांसद विक्रमजीत सिंह ने चेक भेंट कर बढ़ाया हौसला

Wed, 31 Aug 2022 01:50 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 01:50 AM IST
सार

खुश होकर सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कुलवीर कौर की हौसलाअफजाई के लिए चेक स्कालरपिश के तौर पर भेंट किया है। कुलवीर कौर के पिता एक छोटे किसान हैं और मां आंगनबाड़ी वर्कर है।

विज्ञापन
Barnala's Anganwadi worker's daughter became pilot
पायलट बनी कुलवीर कौर को 5 लाख 80 हजार रुपये का चेक भेंट करते सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बरनाला के कस्बा महिलकलां की आंगनबाड़ी वर्कर की लड़की कुलवीर कौर पायलट बन गई है। जिससे खुश होकर सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कुलवीर कौर की हौसलाअफजाई के लिए उसे 5 लाख 80 हजार रुपये का चेक स्कालरपिश के तौर पर भेंट किया है।

विज्ञापन


कुलवीर कौर ने बताया कि उसने उड़ान पूरी कर ली है। उड़ान पूरी करने के बाद वह कामर्शियल पायलट बन जाएगी। उसने बताया कि उसके पिता एक छोटे किसान हैं और मां आंगनबाड़ी वर्कर है, जिसे थोड़ा सा वेतन मिलता है। उसने सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उसकी मदद की है। उसने कहा कि पायलट बनना उसका सपना था, जो पूरा हो गया है।
विज्ञापन


उसने राज्य के अन्य छात्रों से अपील की है कि वह अपने रंगला पंजाब न छोडे़ं, बल्कि दिए जा रहे फंड से यहां रहकर कोर्स करें और अपना भविष्य बनाएं। बता दें कि इस फंड की शुरुआत पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की ओर से की गई थी, जो इसके चेयरमैन हैं, जबकि बरनाला के विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर इस फंड के उपचेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलवीर कौर को अपना कोर्स पूरा करने के लिए सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी की ओर से 5 लाख 80 हजार रुपये की यह पहली स्कॉलरशिप राशि भेंट की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed