फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bangladesh Violence Impact on Indian textile industry

Bangladesh Violence: भारतीय टेक्सटाइल उद्योग पर असर, कॉटन यार्न का निर्यात प्रभावित, आर्डरों की डिलीवरी रुकी

Thu, 08 Aug 2024 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना (पंजाब)
राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 02:53 PM IST
सार

पंजाब से बांग्लादेश को बड़ी मात्रा में कॉटन यार्न का निर्यात किया जा रहा है। बांग्लादेश के साथ रेल, सड़क संपर्क कटने के बाद उद्यमियों के माल की वहां पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। दूसरे अब नए आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Violence Impact on Indian textile industry
बांग्लादेश हिंसा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश में तख्तापलट के बीच उपजे संकट के कारण वहां पर आम जनजीवन से लेकर उद्योग व्यापार तक सब कुछ डिस्टर्ब है। इसका सीधा असर भारत एवं बांग्लादेश के बीच होने वाले कारोबार पर भी होना तय है। 

विज्ञापन


इस संकट के कारण जहां कई चुनौतियां भी हैं, वहीं संभावनाएं भी कम नहीं हैं। पंजाब से बांग्लादेश को बड़ी मात्रा में कॉटन यार्न का निर्यात किया जा रहा है। बांग्लादेश के साथ रेल, सड़क संपर्क कटने के बाद उद्यमियों के माल की वहां पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। दूसरे अब नए आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन

रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री को उम्मीद भी 

दूसरी तरफ रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री को उम्मीद है कि अब विदेशी बायर्स बांग्लादेश के बजाय भारत का रुख करेंगे। इसके अलावा बांग्लादेश में 25 फीसदी टेक्सटाइल उद्यमी भारतीय हैं, मौजूदा हालात में वे भी वहां से अपना कामकाज बंद करके भारत में अपनी इकाइयां स्थापित कर सकते हैं। साफ है कि इन परिस्थितियों में यहां के टेक्सटाइल उद्योग को पंख लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के बाद बांग्लादेश से कारोबार सरप्लस

आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के बाद बांग्लादेश से भारत का कारोबार सरप्लस में है। भारत एवं बांग्लादेश के बीच कुल 14 बिलियन डाॅलर का कारोबार होता है। इसमें से भारत बांग्लादेश को 12 बिलियन डॉलर का माल निर्यात करता है, जबकि वहां से सिर्फ दो बिलियन डाॅलर का ही आयात होता है, लेकिन अब वहां पर हालात खराब होने से दोनों देशों के बीच आपसी कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।


नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन के प्रधान संजय गर्ग का कहना है कि बांग्लादेश संकट के कारण कॉटन यार्न का निर्यात प्रभावित हो रहा है। नए ऑर्डर नहीं आ रहे और पुराने ऑर्डर के माल की डिलीवरी नहीं हो रही। ऐसे में उद्यमी हालात सही होने का इंतजार कर रहे हैं। इसमें लंबा वक्त भी लग सकता है।

अपैरल निटवियर गारमेंट्स एक्सपोर्टर्स आर्गेनाइजेशन के प्रधान हरीश दुआ का कहना है कि बांग्लादेश से मासिक अपैरल एवं टेक्सटाइल निर्यात तीस हजार करोड़ रुपये का है, जबकि भारत से यह साढ़े बारह हजार करोड़ रुपये मासिक का है। अब भारत से निर्यात बढ़ सकता है। विदेशी बायर्स यहां का रुख कर सकते हैं। इसका स्पष्ट संकेत शेयर बाजार में भी मिला है। बांग्लादेश में संकट के बाद से भारतीय शेयर बाजार में देश की गारमेंट एवं अपैरल कंपनियों के शेयरों में बीस फीसदी तक का उछाल देखा गया है।


फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन में टेक्सटाइल डिवीजन के हेड अजीत लाकड़ा कहते हैं कि बांग्लादेश से अमेरिका एवं यूरोप के देशों में निर्यात ड्यूटी फ्री है, जबकि भारत से इन देशों को निर्यात करने पर पंद्रह फीसदी ड्यूटी लगती है। ऐसे में अब प्रीमियम क्वालिटी के माल में भारत की हिस्सेदारी विश्व बाजार में बढ़ सकती है। विदेशी बायर्स भी अब भारत से माल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed