फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attacked on preventing children from drinking alcohol

बच्चों को शराब पिलाने से रोकने पर किया हमला

Sun, 12 Jun 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Attacked on preventing children from drinking alcohol
जगरांव। थाना सदर पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगों सहित चार अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपी बच्चों को शराब पिला रहे थे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव अैतीयाना निवासी लवप्रीत सिंह 8 जून को गांव छज्जावाल निवासी दोस्त लवप्रीत सिंह से मिलने उसके गांव आया था। वह रात साढ़े 10 बजे के करीब छज्जावाल के डाकघर के पास खड़े हुए थे। इस दौरान जसप्रीत सिंह उर्फ गुर्जर एवं जसप्रीत सिंह ने तलवारों के साथ हमला कर दिया। 3-4 अज्ञात युवकों ने भी मारपीट की और सिर पर कांच की बोतल मार दी। शोर मचाने पर जब लोग जमा हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी जोरावर सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह के बयान पर जसप्रीत सिंह उर्फ गुर्जर, जसप्रीत और उनके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed