फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   attack, death, Mama, market, incident, murder, case

युवक पर चाकू से हमला, मौत

Thu, 13 Mar 2014 11:25 PM IST
लुधियाना।
लुधियाना। Updated Thu, 13 Mar 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
attack, death, Mama, market, incident, murder, case
नई सब्जी मंडी के पास बुधवार देर रात लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने पैदल जा रहे गोल्डन विहार कालोनी निवासी सुमित (18) पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमले में सुमित का मामा सुभाष घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि सुमित एक निजी स्कूल में 9वीं का छात्र है। बुधवार देर रात वह अपने मामा सुभाष के साथ दुकान पर काम करने के बाद खाना खाकर बाजार में टहलने के लिए गया था। रास्ते में लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने दोनों से नकदी और मोबाइल लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान लुटेरों के साथ दोनों की हाथापाई भी हुई। इसी बीच लुटेरों ने चाकू निकाला और सुमित के सीने पर दे मारा। इससे वह बुरी तरह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। ये देखकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। सुभाष ने सुमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सुभाष से हत्यारों के हुलिए के बारे में पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed