फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Assistant lineman caught taking bribe

रिश्वत लेता सहायक लाइनमैन दबोचा

Mon, 13 Sep 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Assistant lineman caught taking bribe
मानसा। चौकसी विभाग मानसा पावरकॉम के एक सहायक लाइनमैन को एक वर्कशाप के मालिक से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। उसको सोमवार को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इससे पहले चौकसी विभाग एक थाना प्रमुख, एक महिला पटवारी व उसके सहायक को रिश्वत मामले में काबू कर चुका है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार डीएसपी चौकसी विभाग मानसा कुलवंत सिंह की अगुवाई में टीम ने पावरकॉम मानसा में तैनात सहायक लाइनमैन जगसीर सिंह को एक जेसीबी रिपेयर वर्क्स के मालिक गुरप्रीत सिंह से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते दबोचा है। विभाग ने उससे रिश्वत के लिए पैसे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पता लगा कि गुरप्रीत सिंह ने अपनी वर्कशाप में लोड के अलावा ट्रांसफार्मर लगवाया था इसलिए उससे 22 हजार रुपये मांगे गए थे। लेकिन बातचीत 15 हजार में तय हो गई थी। गुरप्रीत सिंह ने इसकी बनती सरकारी फीस विभाग को अदा कर दी, यह सारा काम होने के बाद सहायक लाइनमैन जगसीर सिंह वर्कशाप मालिक गुरप्रीत सिंह से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था और कह रहा था कि अगर उसने यह पैसे न दिए तो वह ट्रांसफार्मर उखाड़कर ले जाएगा। वर्कशाप मालिक ने इसकी शिकायत चौकसी विभाग को की, जिसकी टीम ने सहायक लाइनमैन जगसीर सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत समेत काबू किया है। उसका एक दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed