फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Arrested for trying to throw Shri Gutka Sahib in the canal

लुधियाना : श्री गुटका साहिब को नहर में फेंकने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, बेटे की मौत के बाद से परेशान था आरोपी

Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrested for trying to throw Shri Gutka Sahib in the canal
लुधियाना। गांव गिल में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने श्री गुटका साहिब को नहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे रोक लिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना डेहलों के एसएचओ सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने गांव गिल की परमजीत कौर की शिकायत पर उनके पति बावा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि बावा सिंह के बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से बावा सिंह काफी परेशान रहने लगा था और शराब के साथ-साथ कई नशे करता था। शुक्रवार सुबह बावा सिंह ने नशे की हालत में घर से श्री गुटका साहिब ग्रंथ उठाया और उसके अंग नहर में फेंकने लग पड़ा। जब पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इसी दौरान किसी तरह से श्री गुटका साहिब को बचाते हुए उन्होंने पुलिस में जानकारी दी। तीन साल पहले भी उनके पति ने श्री गुटका साहिब नहर में फेंककर बेअदबी की थी। इसका पता उन्हें बाद में पता चला था। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed