फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   APICON-2014, world, record

गजब, सब्जियों के 'दिल' से बना डाला विश्व रिकार्ड

Fri, 21 Feb 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 21 Feb 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
APICON-2014, world, record

पंजाब में 50 साल के बाद हो रही एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया की 69वीं वार्षिक कांफ्रेंस एपीकॉन 2014 ने सब्जियों का दिल बनाने के मामले में एक नया विश्व रिकार्ड स्थापित करते हुए जापान को पीछे धकेल दिया है।

विज्ञापन


कांफ्रेंस के दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 20 हजार किलो से ज्यादा ताजा सब्जियों की सहायता से बनाए गए इस दिल की बदौलत एपीकॉन 2014 ने गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम शुमार किया है। इस काम में 80 से 100 लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन


प्रबंधकीय सचिव डॉ. जीएस वांडर ने बताया कि देश के लोगों में सब्जियां तथा फलों के प्रयोग को दोबारा उत्साहित करने तथा नई पीढ़ी का रुझान बिना स्तरीय खाने-पीने से रोकने के लिए एसोसिएशन द्वारा यह काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिल को बनाने के लिए हीरो हार्ट की चीफ डाइटीशियन करिश्मा विर्क और रेनबैक्सी की टीम ने अहम भूमिका निभाई है। इस दिल के लिए प्रयोग की गई सब्जियां कीटनाशकों से मुक्त फार्मों से तैयार करवाई गई हैं। इनको अब श्री हरमंदिर साहिब, गुरुद्वारा दुख निवारण पटियाला सहित अन्य कई धार्मिक स्थानों में चलाए जा रहे लंगरों में दान के लिए भेजा जाएगा।

डॉ. वांडर ने बताया कि एसोसिएशन का प्रयत्न है कि लोगों को सेहतमंद रहने की प्रेरणा देने के लक्ष्य के रूप में उनको दोबारा पारंपरिक खान-पान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि रोजाना की खुराक में फल तथा हरी सब्जियों को शामिल करके ही खतरनाक बीमारियों का खात्मा किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि इस दिल को बनाने के लिए पत्ता गोभी, गोभी, खीरा, लाल मिर्च आदि को प्रयोग किया गया है और यह दिल 5165 स्कवायर फुट में बनाया गया है।

विश्व स्तर की इस प्राप्ति के बदले अपनी समूची टीम को मुबारकबाद देते हुए डॉ. वांडर ने कहा कि इस सभी के प्रयत्नों का ही नतीजा है कि एपीकॉन को एक औैर बड़ी प्राप्ति हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि एपीकॉन की इस 69वीं कांफ्रेंस दौरान अभी और भी अनेकों उपलब्धियां हासिल करनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed