फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   annual function, college, minister rakhra, ludhiana

कामयाबी के लिए लगन जरूरी: रखड़ा

Wed, 30 Mar 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 30 Mar 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
annual function, college, minister rakhra, ludhiana
लुधियाना में बुधवार को एससीडी गवर्नमेंट कालेज में छात्रा को सम्मानित करते मंत्री सुरजीत रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
एससीडी गवर्नमेंट कालेज फार ब्वाय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में रखड़ा ने कहा कि दुनियां में कोई भी काम मुश्किल नहीं है। सिर्फ उसे करने के लिए हिम्मत और लग्न की जरूरत है। इससे किसी भी कामयाबी को हासिल किया जा सकता है। रखड़ा ने कहा कि हायर एजुकेशन में पिछले तीन-चार सालों में पंजाब के कालेजों ने बहुत तरक्की की है। हायर एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए सरकार नए कालेज खोल रही है, जिसमें 11 डिग्री कालेज व दो प्रोफेशनल कालेज शामिल है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल डा. धर्म सिंह संधू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डा. संधू ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान सात विद्यार्थियों को भंगड़ा और झूमर में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। 52 विद्यार्थियों को एनसीसी में अच्छा प्रदर्शन करने रोल आफ आनर से,  53 विद्यार्थियों को कालेज कलर, 132 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट, 57 विद्यार्थियों को हाउस एग्जामिनेशन में बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कार और 59 विद्यार्थियों मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गान से समारोह का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed