{"_id":"63445bbefdfa6152b03abab3","slug":"anaj-mandi-transportation-tender-scam-vigilance-raid-at-deputy-director-rk-singla-s-house-ludhiana-news-pkl4650492134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला के घर विजिलेंस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला के घर विजिलेंस की दबिश
विज्ञापन
लुधियाना। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस की तरफ से एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी गई है। एक तरफ जहां सभी लोग पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत पर फैसले का इंतजार कर रहे थे तो दूसरी तरफ विजिलेंस की टीम ने राजगुरु नगर स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रहे आर के सिंगला के घर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस की टीम ने वहां से करीब एक लाख रुपये से ऊपर की नकदी भी बरामद की है। हालांकि इस बारे में कोई भी विजिलेंस अधिकारी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। आर के सिंगला का घर चाहे राजगुरु नगर में है, लेकिन वह विदेश में ही रह रहा है। डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला पूर्व मंत्री आशु के नजदीकियों में गिना जाता था और इसी कारण वह इस पद पर पहुंचा था।
टेंडर घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु जहां जेल में बंद है वहीं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला जो इस मामले में नामजद है वह अभी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह विदेश में है। सोमवार को विजिलेंस के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू की अगवाई में विजिलेंस की टीम राजगुरु नगर स्थित डिप्टी डायरेक्टर के घर पहुंची और वहां छानबीन शुरू की। पूर्व मंत्री आशु पर डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला के जरिये मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पीए को रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आर के सिंगला के जरिये मंत्री को लाखों रुपये दिए थे। इसी आधार पर आशू को इस मामले में नामजद कर 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस द्वारा डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला के घर की गई दबिश के दौरान काफी कुछ बरामद किया है। एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि गुरुदेव नगर स्थित डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला की कोटी की तलाशी के दौरान डेढ़ लाख रुपये की नकदी विदेशी करंसी के साथ-साथ 24 तोले सोने के जेवरात 2 किलो 600 ग्राम चांदी के साथ अन्य जरूरी सामान भी बरामद किया गया है। विजिलेंस की टीम ने सारा सामान अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।